सोनीपत में बड़ी वारदात, बदमाशों ने पिस्तौल के दम पर लुटे 4.50 लाख रूपये 

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा

सोनीपत, 12अक्टूबर।  हरियाणा में सोनीपत जिले के गांव धतूरी के पास सोमवार को बदमाशों ने एक फैक्टरी के कैशियर और सुपरवाइजर को पिस्तौल दिखाकर करीब 4.50 लाख रुपये लूट लिए।

पुलिस ने बताया कि भिगान के एचडीएफसी बैंक से एक कंपनी के कैशियर, सुपरवाइजर और एक अन्य सहयोगी 4.50 लाख रुपये निकालने के बाद धतूरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर आये बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर रूपयों से भरा बैग छीन लिया। बैग में 4.50 लाख रुपये, बैंक के चार एटीएम कार्ड, एडवांस सेलरी रजिस्टर और कागजात थे। फैक्टरी कर्मी बैंक से रुपये निकालकर धतूरी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में कर्मचारियों को वेतन बांटने के लिए आ रहे थे।

पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.