शादी का वादा कर डॉक्‍टर ने महिला डॉक्‍टर के साथ बनाए संबंध, FIR दर्ज होने पर हुआ फरार

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा

नोएडा, 6अक्टूबर। उत्‍तर प्रदेश के नोएडा में एक महिला डॉक्‍टर के साथ उसके साथी डॉक्‍टर ने शादी के वादा करके एक होटल में  शारीरिक संबंध बनाए। मामला गाजियाबाद का है। यहां महिला डॉक्‍टर ने नोएडा के थाना सेक्‍टर 20 को दी रिपोर्ट में बताया कि उसके फरीदाबाद के एक डॉक्‍टर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ नोएडा के सेक्टर-2 में स्थित एक होटल में रेप किया है।

यह मामला तब सामने आया, जब कोर्ट ने महिला डॉक्‍टर की एक शिकायत पर नोएडा पुलिस को डॉक्‍टर के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि गाजियाबाद की एक महिला डॉक्‍टर ने थाना सेक्टर 20 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि फरीदाबाद के एक डॉक्‍टर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ नोएडा के सेक्टर-2 में स्थित एक होटल में बलात्कार किया।

 

थाना प्रभारी ने बताया कि यह मामला अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.