महाराष्ट्र: राज्यसभा उपचुनाव में संजय उपाध्याय वापस लेंगे अपना नामांकन

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 27 सितंबर। महाराष्ट्र में राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार संजय उपाध्याय अपना नामांकन वापस लेंगे।

संजय उपाध्याय ने कहा, ”एक आज्ञाकारी पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते मैं अपने नेताओं के फैसले का पालन कर रहा हूं।”

कांग्रेस ने अगले महीने होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता रजनी पाटिल को अपना उम्मीदवार बनाने की घोषणा की। यह उपचुनाव राजीव सातव के निधन के कारण हो रहा है। कांग्रेस ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पाटिल शिवसेना के नेतृत्व वाले महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के उम्मीदवार हैं, जिसमें कांग्रेस एक घटक है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 4 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए पार्टी की मुंबई इकाई के महासचिव संजय उपाध्याय के नाम की घोषणा की थी।

इससे पहले भी खबर थी कि राज्यसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार के समर्थन में बीजेपी से अपना उम्मीदवार वापस लेने का अनुरोध किया है। कांग्रेस का यह मत है कि यदि भाजपा प्रत्याशी मैदान से हट जाता है तो उसका प्रत्याशी निर्विरोध जीत सकता है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने के मुताबिक, संजय उपाध्याय रामभक्त के पुत्र हैं। उनके पिता ने राम मंदिर के लिए ‘भूमि पूजन’ किया था। राम मंदिर के लिए धन दान करने वाले पहले व्यक्ति थे। इससे पहले पाटिल ने यह भी कहा था कि राजनीति में कुछ भी हो सकता है। अगर 56 विधायकों वाली पार्टी (शिवसेना) से कोई सीएम बन सकता है, 54 विधायकों वाली एनसीपी का डिप्टी सीएम बन सकता हैं तो राज्यसभा उपचुनाव में हमारे पास राज्यसभा उपचुनाव के लिए संजय उपाध्याय जैसा उम्मीदवार क्यों नहीं हो सकता है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.