समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 31 अगस्त। वैसे तो सेब को सेहत के बेस्ट माना जाता है। और कहते भी है कि एक सेव खाना मतलब डॉक्टर से दूरी बनाए रखना है। इसलिए ज्यादातर लोगों को सेव का सेवन करते हुए देखा गया है। लेकिन सेव खाते समय एक विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है क्योंकिं सेव तो लाभदायक है लेकिन इसका बीज सेहत के जहर के समान है।
सेब को आपको अवश्य खाना चाहिए, लेकिन इसे खाने से पहले आपको इसके बीजों को अच्छी तरह हटा देना चाहिए। शायद आपको जानकर हैरानी हो कि सेब का बीज पेट के अंदर जाते ही जहरीला हो जाता है और इससे जान जा सकती है।
क्योंकि सेव के बीज में अमिगडलिन नाम का एक तत्व पाया जाता है जो पेट के अंदर पाए जाने वाले एंन्जाइम के संपर्क में आते ही सायनाइड बनाने लगता है। हालांकि जरूरी नहीं है कि ऐसा हो। लेकिन अगर कभी साइनाइड बन जाता है तो यह इंसान की बीमार बना सकता है यहां तक कि उसकी मौत हो सकती है।
