समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 30अगस्त। किश्वर मर्चेंट और सुयश राय हाल ही में माता-पिता बने हैं। किश्वर मर्चेंट ने शुक्रवार को उनके बेटे का जन्म दिया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए किश्वर ने जानकारी दी थी। इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे के साथ कई तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। अब किश्वर ने प्रेग्नेंसी और पोस्ट डिलीवरी की परेशानियों को लेकर अपने अनुभव को शेयर किया है। उन्होंने अपने बेटे की नई तस्वीर के साथ बताया कि इस यात्रा को वह बेहतर करने की कोशिश करेंगी।
तस्वीर में किश्वर अस्पताल के बेड पर बैठी हुई हैं और बेटे को गोद में लिया है। उन्होंने लिखा- ‘माई बग्स बनी, मुझे पता है कि बहुत सारी समस्याएं हैं, सी-सेक्शन, दर्द निवारक, थकान, चिंता और ब्रेस्टफीडिंग के साथ मैं सबसे बेस्ट नहीं रही… लेकिन जैसा कि हमने आज एक दूसरे से वादा किया था कि हम दोनों इस यात्रा में एक-दूसरे की मदद करेंगे और हमारे लिए चीजों को बेहतर बनाएंगे। लव यू मेरे बेटे।