उत्तर प्रदेश में आज से कांग्रेस का जयभारत महासम्पर्क अभियान, 75 लाख लोगों से मिलेंगे नेता

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 19अगस्त। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस इस बार प्रदेश में हर हाल में जनता को लुभाने का प्रयास कर रही है। इसके तहत कांग्रेस देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 19 अगस्त से यूपी में ‘जय भारत महासम्पर्क अभियान’ चलाने जा रही है। 21 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में कांग्रेस के शीर्ष नेता उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के गांव-मोहल्लों में अगले 75 घंटो तक प्रवास करेंगे।

इस दौरान ये नेता यूपी में महंगाई, बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था, किसानों की समस्या, नये कृषि कानूनो के विरोध और महिला उत्पीड़न जैसे तमाम मुद्दों पर आम लोगो से चर्चा करेंगे. साथ ही देश की आजादी में कांग्रेस के योगदान, देश के नवनिर्माण-विकास के लिये किये गए कार्यो की जानकारी देकर जनता के दुख-दर्द को भी समझने का काम करेंगे।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के मुताबिक कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर कांग्रेस आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर UP में इस जयभारत महासंपर्क अभियान का शुभारंभ कर रही है. कांग्रेस के सभी नेता-पदाधिकारी और कार्यकर्ता 19 से 21 अगस्त तक चलने वाले इस 75 घंटे के जय भारत संपर्क अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलो के गांव और मोहल्लो में प्रवास कर करीब 75 लाख लोगों से संपर्क एवं संवाद करेंगे।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.