जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने असम माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के 15 सदस्यीय दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
देहरादून , 13 अगस्त। जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने असम माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के 15 सदस्यीय दल को माउंट जोगिन 1, ( 6465एम) व जोगिन 3 (6166m) के लिए फ्लैग ऑफ के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया l इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मंणीकान्त मिश्रा भी मौजूद रहे l

स्थानीय ट्रेकिंग एंजेसी माउंट हाई विंग एंव गढ़वाल हिमालयन ट्रेकिंग माउंटेनियरिंग के माध्यम से यह दल इन दो चोटियों का 20 दिन के अंतराल में आरोहरण करेगा l जिसमें 02 गाइड, 02 होप, 40 पोटर भी सम्मिलित है l

इस मौके पर माउंटेनियरिंग एसोसिएशन अध्यक्ष जयेंद्र राणा ,सचिव मनोज रावत,बलदेव राणा ,महावीर रावत,प्रकाश बद्री सहित अन्य मौजूद थे l

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.