टीवी के ‘ठाकुर सज्जन सिंह’ ने का 63 साल की उम्र में निधन

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9अगस्त। कोरोना काल में टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से कई बुरी खबर सामने आई है. इस बार तो बॉलीवुड और छोटे पर्दे की एक मज़बूत आवाज़ हमेशा के लिए शांत हो गई. टीवी शो मन की आवाज प्रतिज्ञा में ठाकुर सज्जन सिंह का रोल प्ले करने वाले एक्टर अनुपम श्याम का निधन हो गया है। इस खबर से टीवी इंडस्ट्री गहरे सदमे में हैं।
काफी समय से बीमार चल रहे अनुपम श्याम का मल्टी ऑर्गन फेलियर की वजह से निधन हो गया. 63 साल की उम्र में टीवी के ‘सज्जन सिंह’ ने दुनिया को अलविदा को कह दिया. बताया जा रहा है कि मुंबई के लाइफ लाइन हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था और इसी दौरान बीते रात 8 बजे उन्होंने अपनी आखें हमेशा के लिए बंद कर ली।

अनुपम श्याम की मौत ने हर किसी को चकित कर दिया है. हाल ही में उन्होंने फेमस शो प्रतिज्ञा 2 की शूटिंग भी शुरू की थी मगर बीमारी से वो लगातार लड़ रहे थे. अनुपम श्याम के शव को उनके घर न्यू दिंडोशी म्हाडा कॉलोनी लेकर जाया जाएगा और आज सुबह 11.30 बजे के आसपास उनका अंतिम संस्कार हब मॉल के सामने स्मशान घाट पर किया जाएगा।
बता दें कि इस मौत पर कई टीवी और फ़िल्मी हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है। टीवी के अलावा अनुपम श्याम ने दुश्मन, सत्या, दिल से, जख्म, संघर्ष, लगान, नायक, शक्ति, पाप, जिज्ञासा, राज जैसी अनेकों फिल्मों में काम किया है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.