टोक्यो ओलिंपिक 2020: महिला हॉकी में भारत ने आयरलैंड को हराया

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
टोक्यो, 30जुलाई। टोक्यो ओलिंपिक में गुरुवार का दिन भारत के लिए हॉकी, आर्चरी और बैडमिंटन के मैदान से खुशखबरी मिली वहीं बॉक्सिंग के रिंग से भारतीय फैंस को बड़ा झटका लगा। भारत की स्टार बॉक्सर मैरीकॉम राउंड ऑफ 16 से ही बाहर हो गईं। हालांकि आज बॉक्सर लवलीना ने देश के लिए मेडल पक्का करके उस निराशा को खुशी में बदल दिया। उन्होंने महिलाओं की बॉक्सिंग की 69 किग्रा भार वर्ग स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बनाई। लवनीना ने क्वार्टर फाइनल में चीनी ताईपे की खिलाड़ी निएन चिन चेन को 4-1 से करारी शिकस्त दी। जबकि महिला हॉकी में भारत ने आयरलैंड को 1-0 से शिकस्त दी।
रानी रामपाल की इस टीम ने आयरलैंड को 1-0 से हरा दिया है। इस जीत के साथ भारत की क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने की उम्मीद बनी हुई है। भारत की ओर से एकमात्र गोल 57वें मिनट में नवनीत कौर ने किया। भारत के पास जीत के मार्जिन को और विशाल करने का मौका था। उसे 14 पेनल्टी कॉर्नर मिले थे। भारत इसे एक भी गोल में नहीं बदल पाया।

वहीं दीपिका कुमारी तीसरा सेट भी हार गई हैं। इस हार के साथ भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। वह मेडल की रेस से बाहर हो गई हैं। धावक अविनाश साबले तीन हजार पुरुषों की स्टीपलचेज स्पर्धा के फाइनल में जगह नहीं बना पाए, जबकि निशानेबाज मनु भाकर महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं। बॉक्सर सिमरनजीत कौर 60 किग्रा महिला भार वर्ग के अंतिम 16 मुकाबले में हार गईं। उन्हें थाईलैंड की सुदापोर्न सीसोंदी 5-0 से हराया।

इसके अलावा बैडमिंटन महिला क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधु, बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन अपना दमखम दिखाएंगी। टोक्यो ओलंपिक में बीता सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। अगर मैरी कॉम का मुकाबला छोड़ दिया जाए तो बाकी सभी भारतीय एथलीटों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
वहीं तीन हजार पुरुषों की स्टीपलचेज स्पर्धा में भारत के अविनाश साबले फाइनल में जगह नहीं बना पाए। उन्होंने इस दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। लेकिन फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके। वह सातवें स्थान पर रहे। अविनाश 8:18.12 समय के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने में सफल रहे। साबले ने मार्च में फेडरेशन कप में अपने 8: 20. 20 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

निशानेबाज मनु भाकर ने एक बार फिर निराश किया। वह महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने से चुक गईं। उन्हें फाइनल में जाने के लिए टॉप 8 में रहना था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मनु भाकर 11वें स्थान पर रहीं। भारत की इस निशानेबाज ने रेपिड राउंड में 290 और प्रिसिजन राउंड में 292 अंक हासिल किए। प्रिसिजन राउंड में मनु पांचवें नंबर पर रहीं। अब उन्हें टोक्यो ओलंपिक से खाली हाथ स्वदेश लौटना पड़ेगा। मनु भाकर ने तीरंदाजी की कई स्पर्धाओं में शिरकत की लेकिन एक भी पदक नहीं जीत पाईं। इसके अलावा एक अन्य निशानेबाज राही सरनोबत ने भी निराश किया।

वहीं बॉक्सिंग में भारत को निराश हाथ लगी है। सिमरनजीत कौर 60 किग्रा महिला भार वर्ग के अंतिम 16 मुकाबले में हार गईं। जिसके चलते वह पहले दौर में बाहर हो गईं। उन्हें थाईलैंड की सुदापोर्न सीसोंदी ने 5-0 से शिकस्त दी। इस हार के बाद सिमरनजीत कौर टोक्यो ओलंपिक में बाहर हो गईं।

धाविका दुती चंद ने भारत को निराश किया है। उनसे इस बार मेडल की उम्मीद की जा रही थी लेकिन वह उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं। वह महिलाओं की 100 मीटर (हीट 5) में सातवें नंबर पर रहीं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.