समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 30जुलाई। Huawei ने अपने दो नए स्मार्टफोन Huawei P50 Pro और Huawei P50 को लॉन्च कर दिया है… इन दोनों स्मार्टफोन को कंपनी ने फिलहाल चीन में लॉन्च किया है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी उतारा जाएगा। Huawei P50 Pro को दो अलग-अलग चिपसेट पर पेश किया गया है. इसमें Kirin 9000 और Snapdragon 888 शामिल हैं. इस स्मार्टफोन को अलग-अलग बाजारों में इन चिपसेट के आधार पर लॉन्च किया जाएगा. वहीं Huawei P50 स्मार्टफोन सिंगल Snapdragon 888 प्रोसेसर पर काम करता है. आइए जानते हैं इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल से।
कीमत व उपलब्धता
Huawei P50 Pro के 8GB + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 5,988 यानि करीब 68,800 रुपये है. वहीं 8GB + 256GB मॉडल की कीमत CNY 6,488 यानि करीब 74,500 रुपये और 8GB + 512GB मॉडल की कीमत CNY 7,488 यानि लगभग 86,000 रुपये है. यह स्मार्टफोन आज यानि 30 जुलाई से प्री-बुकिंग के लिए चीन में उपलब्ध हो गया है. इसके बाद 8 अगस्त को इसे सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. बता दें कि कंपनी के इसके दो अन्य मॉडल्स को भी लॉन्च किया है जिन्हें बाजार में सितंबर में उपलब्ध कराया जाएगा. इसमें Kirin 9000 चिपसेट पर आधारित 12GB + 512GB मॉडल को CNY 7,988 यानि करीब 91,800 रुपये में लॉन्च किया गया है. जबकि दूसरे मॉडल की कीमत CNY 8,488 यानि लगभग 97,500 रुपये है।
Huawei P50 की बात करें तो इस स्मार्टफोन के 8GB + 128GB मॉडल की कीमत CNY 4,488 यानि करीब 51,600 रुपये है. जबकि 8GB + 256GB मॉडल को CNY 4,988 यानि लगभग 57,300 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है. यह स्मार्टफोन सिंतबर से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
स्पेसिफिकेशन्स
Huawei P50 Pro में 6.6 इंच की फुल एचडी+ OLED curved डिस्प्ले दी गई है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. यह स्मार्टफोन HiSilicon Kirin 9000 और Qualcomm Snapdragon 888 दो प्रोसेसर पर काम करता है. कुछ मार्केट में इसे HiSilicon Kirin 9000 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा और कुछ जगह यह Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट से लैस होगा. पावर बैकअप के लिए इसमें 66W Wired Super Fast चार्ज सपोर्ट के साथ 4,360mAh की बैटरी दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका मेन सेंसर 50MP का है, जबकि 40MP का मोनोक्रोम लेंस, 64MP का टेलिफोटो लेंस और 13MP का वाइड एंगल लेंस मौजूद है. वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी की सुविधा के लिए इस स्मार्टफोन में आपको 13MP का कैमरा मिलेगा।
Huawei P50 स्मार्टफोन को Snapdragon 888 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले मौजूद है जो कि 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. पावर बैकअप के लिए इसमें यूजर्स को 4,100mAh की बैटरी मिलेगा. यह बैटरी 66W Wired Super Fast सपोर्ट से लैस है. फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है. इसमें 50MP का मेन कैमरा, 13MP का सेकेंडरी सेंसर और 12MP का टेलिफोटो लेंस मौजूद है. जबकि फोन का फ्रंट कैमरा 13MP का है।