प्रधानमंत्री ने परम-पावन मोरान मार बेसेलियोस मारथोमा पाओलोस द्वितीय के निधन पर शोक व्यक्त किया

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12जुलाई। प्रधानमंत्री ने इंडियन ऑर्थोडॉक्स चर्च के सर्वोच्च प्रमुख परम-पावन मोरान मार बेसेलियोस मारथोमा पाओलोस द्वितीय के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा है, “मैं इंडियन ऑर्थोडॉक्स चर्च के सर्वोच्च प्रमुख परम-पावन मोरान मार बेसेलियोस मारथोमा पाओलोस द्वितीय के निधन पर दुखी हूं। वे अपने पीछे सेवा, परमार्थ और करुणा की समृद्ध विरासत छोड़ गये हैं। दुख की इस घड़ी में मैं ऑर्थोडॉक्स चर्च के सदस्यों के साथ हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.