गुरदासपुर में मौत का तांडव, एक परिवार के 6 सदस्‍यों पर चली गोली चलाई, गुरदासपुर में मौत का तांडव, एक परिवार के 6 सदस्‍यों पर चली गोली चलाई, 4 की मौत

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
गुरदासपुर, 4जुलाई। पंजाब के गुरुदासपुर में आज बेहद ही खौफनाक मामला सामने आया है। आज एक व्यक्ति ने एक परिवार के 6 सदस्‍यों पर गोली चला दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और दो घायलों का इलाज चल रहा है। सनसनीखेज वारदात के बाद घटनास्‍थल पर पुलिस टीमें तैनात कर दी गईं हैं और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
गुरदासपुर पुलिस के मुताबिक, हत्यारें का नाम सुखविंदर सिंह सोनी है जिसनें एक परिवार के छह लोगों पर फायरिंग कर दी, जिससे दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और दो की मौत अस्‍पताल में हो गई। दो लोग घायल हैं जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

गुरदासपुर के डीएसपी ने बताया कि सुखविंदर सिंह सोनी नाम के व्यक्ति ने एक परिवार के 6 सदस्यों पर गोलियां चलाईं, दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. मामले की जांच के लिए टीमें तैनात की गईं हैं. प्रारंभिक तौर पर अभी मामले की वजह सामने नहीं आ सकी है।
हालांकि अभी हत्या के पीछे का कारण पता नही चल सका है। पुलिस अभी मामले की छानबीन कर रही है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.