गंगा दशहरा पर्व पर गंगोत्री धाम में मां गंगा की विशेष पूजा-अराधना संपन्न

कोविड-19 को देखते हुए इस बार कार्यक्रम में केवल चुनिंदा तीर्थ पुरोहित ही हो पाए शामिल

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 20 जून। गंगा दशहरा पर्व पर गंगोत्री धाम में मां गंगा की विशेष पूजा-आराधना की गई। इस दौरान तीर्थ पुरोहित हवन-पूजन कर मां गंगा का अभिषेक किया। वहीं कोविड-19 को देखते हुए इस बार कार्यक्रम में केवल चुनिंदा तीर्थ पुरोहित ही शामिल हो पाए हैं।

रविवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर गंगोत्री धाम के गर्भगृह स्थित मां गंगा की मूर्ति का ब्रहम मुहूर्त में अभिषेक किया गया। इसके बाद हवन-पूजन कर गंगा सहस्रनाम, गंगा लहरी, गंगा स्रोत का पाठ किया गया।

इसके बाद विश्व कल्याण के लिए हवन होगा। मां गंगा को खीर, हलवा, केसरी चावल, पुरी का भोग लगाया गया। फिर गंगा जी की डोली यात्रा निकाली गया।


डोली में राजा भगीरथ और गंगा जी की मूर्ति को रखा गया। इसके बाद डोली को मुख्य मंदिर से गंगा नदी की मुख्य धारा में लाया गया। गंगा तट पर मां गंगा और महाराज भगीरथ की विशेष पूजा की गयी।

मंदिर के सचिव दीपक सेमवाल ने बताया कि गंगा जी के घाट पर दूध, दही, पंचामृत से गंगा जी का अभिषेक किया गया। गंगाजी के पास दीपक जलाए गया। गंगा जी की आरती और महाभिषेक होगा। गंगा जी को पूरे श्रृंगार का सामान चढ़ाया गया। मां गंगा से सर्व मंगल की कामना की गयी।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.