समग्र समाचार सेवा
मोतिहारी, 18जून। बिहार में गुंडो के हौसले इतने बढ़े हुए है कि वे पुलिस के भेष में आकर हत्या करने लगा है। मामला मोतीहारी के मुफस्सिल थाने के मधुबनीघाट मठिया टोला का है। जहां अपराधियों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।
दरअसल 10 अपराधियों ने टोला निवासी प्लाई फैक्ट्री के मालिक राजेंद्र सहनी के घर को निशाना बनाया अपराधियों ने खुद को पुलिसवाला बताया और दरवाजा खोलने के लिए कहा। दरवाजा खुलते ही वे घर के अंदर घुस गए और राजेंद्र को खोजने लगे। उनकी मंशा को भांपते हुए राजेंद्र छत पर चढ़ गया। उसे पकड़ने के लिए अपराधी भी छत पर चढ़ गए। जान बचाने को उसने छत से छलांग लगा दी। उसका पैर टूट गया। लेकिन गुंडो ने उनके भतीजे नंदलाल सहनी की गोली मार हत्या कर दी। वहीं उनके दो सगे भाई कृष्णा सहनी और कन्हैया सहनी गोली लगने से घायल हो गए हैं। घटना रात को लगभग 2:20 बजे हुई।
इसके बाद अपराधियों ने नंदलाल सहित उसके तीनों भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें नंदलाल की मौके पर मौत हो गई। राजेंद्र सहनी के दोनों भाइयों को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सदर अरुण कुमार गुप्ता दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल अभी तक यह पता नहीं चला है कि बदमाशों उनके घर पर हमला क्यों किया। पुलिस जांच के बाद ही मामलें की तह तक जा सकेगी।