सीएम तीरथ सिंह रावत ने नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति श्री एम.वेंकैया नायडू, मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर तथा शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल से की भेंट

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,15 जून। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति श्री एम.वेंकैया नायडू से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति को कंडाली के रेशों से बनी शॉल और केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति भेंट की।

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने नई दिल्ली में केंद्रीय पंचायती राज, कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम द्वारा सहायतित और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा अनुदानित राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना में अनुमन्य अनुदान को हिमालयी और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत करने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उत्तराखण्ड को आर्गेनिक स्टेट बनाने के लिए गम्भीरता से प्रयास किए जा रहे हैं। परम्परागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत राज्य में 10 हजार जैविक क्लस्टरों की अनुमति दी गई थी। पहले चरण में आवंटित 3900 क्लस्टरों में जैविक कृषि संबंधी कार्य पूरे कर लिए गए हैं। जिससे लगभग 78 हजार हैक्टेयर कृषि भूमि को जैविक के अंतर्गत लाया गया तथा 1.5 लाख कृषकों की आय में वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से जैविक प्रदेश की अवधारणा को मूर्त रूप देने के लिए स्वीकृति के सापेक्ष अवशेष 6100 क्लस्टर आवंटित करने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा ट्रूथफूल बीज (टी.एल. सीड्स) खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत अनुदान पर वितरित करने की अनुमति प्रदेश को दी गई थी। उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में बीजों पर अनुदान अनुमन्य करने एवं गुणवत्तायुक्त बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए वर्ष 2021-22 में भी ट्रुथफूल बीजों पर प्रमाणित बीजों के समकक्ष अनुदान दिए जाने का भी आग्रह मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से किया।

Chief Minister Shri Tirath Singh Rawat paid a courtesy call on Vice President Shri M. Venkaiah Naidu in New Delhi on Tuesday. Chief Minister

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत राजकीय क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए वर्ष 2021-22 की 280 करोड़ रूपए परिव्यय की अतिरिक्त कार्ययोजना बनाई गई है। केंद्र से इसकी स्वीकृति की जानी है।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 16472 के लक्ष्य का आवंटन ग्राम पंचायतवार एवं श्रेणीवार ‘आवास सॉफ्ट’ में कराने का अनुरोध किया।
केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री को उनके मंत्रालय की ओर से हर सम्भव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया।
इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री ओमप्रकाश, सचिव श्रीमती राधिका झा, श्री शैलेश बगोली व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती केन्द्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक से भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से डॉ. निशंक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.