समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 5जून। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मुख्य सचेतक और भाजपा के वरिष्ठ विधायक नरिंद्र बरागटा का आज सुबह चंडीगढ़ के एक अस्पताल में निधन हो गया।
बता दें कि उनका पोस्ट Covid-19 की जटिलताओं के कारण चंडीगढ़ के एक अस्पताल में ईलाज चल रहा था।
नरिंद्र बरागटा के बेटे चेतन सिंह ने एक फेसबुक पोस्ट में आज सुबह बताया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मुख्य सचेतक और भाजपा के वरिष्ठ विधायक नरिंद्र बरागटा का आज सुबह चंडीगढ़ के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह हाल ही में COVID19 से ठीक हुए थे और पोस्ट कोविड समस्यओं को लेकर उनका इलाज चल रहा था।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मुख्य सचेतक और भाजपा के वरिष्ठ विधायक नरिंद्र बरागटा का आज सुबह चंडीगढ़ के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह हाल ही में #COVID19 से ठीक हुए थे और पोस्ट कोविड समस्यओं को लेकर उनका इलाज चल रहा था: नरिंद्र बरागटा के बेटे चेतन सिंह pic.twitter.com/lPkmGAxP1H
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 5, 2021
बता दें कि विधायक 13 अप्रैल को वायरस से संक्रमित होने के बाद पिछले 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। बरागटा 1998-2002 तक बागवानी राज्य मंत्री और 2007 से 2012 तक बागवानी, तकनीकी शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्री रहे। उन्हें दिसंबर 2017 में शिमला जिले के जुब्बल-कोटखाई से फिर से चुना गया था। वह 69 वर्ष के थे।