आम आदमी पार्टी के बागी विधायक सुखपाल खैहरा समेत दो ने थामा कांग्रेस का हाथ

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
चंडीगढ़,जून। पंजाब में विधानसाभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं लेकिन अभी भी राज्य की राजनीति में फेरबदल चालु है। इससे आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल आम आदमी पार्टी के बागी विधायक सुखपाल खैहरा फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। खैहरा के साथ विधायक जगदेव कमालु ओर पीरमल सिंह ने भी हाथ का दामन थाम लिया है। आज सुबह सुखपाल खैहरा दोनों साथियों के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सरकारी आवास चंडीगढ़ पहुंचे। दिल्ली जाने से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इन तीनों को पार्टी में शामिल किया।

पंजाब कांग्रेस ने ट्वीट कर यह जानकारी दी कि सीएम अमरिंदर के दिल्ली रवाना होने से पहले पूर्व विपक्ष के नेता और विधायक सुखपाल खैरा, आप विधायक जददेव सिंह कमलू (विधायक मौर) और पीरमल सिंह धौला (विधायक भदौरा) का पार्टी में स्वागत किया गया।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.