समग्र समाचार सेवा
टिहरी/देवप्रयाग ,16 मई। कोरोना वैश्विक महामारी मुक्त रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी महोदय नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे मिशन हौसला अभियान के अन्तर्गत थाना देवप्रयाग पर ग्राम प्रधान महड होशियार सिंह द्वारा सूचना दी कि जय सिंह पुत्र स्वर्गीय चंदी सिंह निवासी ग्राम महड उम्र 72 वर्ष को पैरालाइज अटैक पड़ा है।
इनके घर मे इनकी बुजर्ग औरत के सिवाय कोई नही है। इनके बच्चे दिल्ली सर्विस करते हैं। सूचना पर तुरन्त थानाध्यक्ष देवप्रयाग कॉन्स्टेबल 288 रविंद्र सिंह होमगार्ड ओमप्रकाश एंबुलेंस लेकर ग्राम महड पहुंचे गांव से उक्त व्यक्ति का घर 1 किलोमीटर सड़क से दूर था कांस्टेबल द्वारा उक्त व्यक्ति को गांव के प्रधान की मदद से अपने गोद में उठाकर सड़क तक लाया गया तथा उपचार हेतु एंबुलेंस से सीएससी बागी भिजवाया डॉक्टरों द्वारा उक्त व्यक्ति की स्थिति/हालत स्थिर बताई गई। वह स्वयं भी हॉस्पिटल पहुँच कर डॉक्टरों से वार्ता कर इनका तुरंत उपचार करने हेतु अनुरोध किया जिन्हें तुरंत उपचार मिलने पर इनकी बुजर्ग पत्नी व गांव वालों ने बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी व टिहरी पुलिस को धन्यवाद दिया है।