फेफड़ें को रखना है स्वस्थ तो जरूर करें ये पांच आसन

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9मई। देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और इसका सीधा असर फेफड़ों पर पड़ रहा है इसके सलाह है कि फेफड़ों को मजबूत करें। ताकि कोरोना उस पर असर न कर सके। जिन लोगों को बीपी और शुगर जैसी बीमारियां है। कोरोना उन्हें ज्यादा प्रभावित कर रहा है।
ऐसे में लोगों को अपनी जिन्दगी में योग औऱ व्यायाम को अपना लेना चाहिए जिससे लोग मजबूती के साथ-साथ अपनी इम्यूनिटी को भी बढ़ा सकते हैं।

ताड़ासन

जब आप अपने पैर के पंजों पर खड़े होते हैं और हाथों को सिर के ऊपर सीधे खींचते हैं, तो रेस्पिरेटरी सिस्टम में ऑक्सीजन के लिए अधिक जगह बनती है। इससे फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है।

बलासन

जमीन पर बैठकर हाथों को भी जमीन पर टिकाना होता है। इससे ब्रीदिंग पैटर्न नियमित होता है। फेफड़ों में ऑक्सीजन बढ़ती है और रक्त में भी अधिक ऑक्सीजन पहुंचती है।

मतस्यासन

इसमें पालथी बनाकर जमीन पर बैठ कर सिर को पीछे की और जमीन पर टिकाना होता है। रीढ़ की हड्डी जमीन से ऊपर उठी रहती है। छाती ऊपर उठी हुई रहती है, फेफड़ों में ऑक्सीजन के लिए अधिक जगह होती है।

त्रिकोणासन

सीधे खड़े हो जाइए। गहरी सांस लीजिए। धीरे-धीरे सांस छोड़ते एक हाथ नीचे की ओर ले जाइए व दूसरा हाथ आकाश की ओर। इससे पेट की बाहरी मसल की कसरत होती है। श्वसन प्रक्रिया बेहतर बनती है।

वृक्षासन

इस आसन में एक पैर पर खड़े होकर दोनों हाथों को ऊपर जोड़ते हुए उलटा वी बनाया जाता है। इस स्थिति में जाने के दौरान गहरी सांस लेनी होती है और सामान्य स्थिति में लौटते समय, सांस छोड़ना होती है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.