समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 28अप्रैल। वैसे तो हम सभी चाणक्य के बारें में सब जानते है उनकी लिखी हुई कई बाते ऐसी है जो वाकई में जीवन में अगर इन्सान अपना लेते तो खुशियां और सफलता आपसे दूर नहीं होगी। जानिए आचार्य चाणक्य की कही कुछ बाते हो सके जीवन में इसका पालन जरूर करें-
वैसे तो हम रोज सुबह नहाते है, गर्मियों में भी 1से 2 बार नहाना हो ही जाता है लेकिन आचार्य चाणक्य के अनुसार कुछ परिस्थियां ऐसी है जिनमें नहाना बहुत जरूरी है चाहे दिन हो या रात गर्मी हो या सर्दी। ऐसा न करने से हमारी सेहत और खुशहाल जिन्दगी पर इसका असर पड़ सकता है-
श्लोक
1.दाह संस्कार से वापस आने के बाद
अगर किसी की मृत्यु हो गई है और आप उसकी शवयात्रा में जा रहे हैं तो वहां से वापस आकर तुरंत स्नान करना चाहिए। बिना स्नान करें घर के अंदर भी प्रवेश नही करना चाहिए। आचार्य चाणक्य के अनुसार जब आप श्मशान जाते है तो वहां पर अनेकों तरह के कीटाणु होते है जो आपके शरीर के साथ कही न कही चिपक कर चले आते है। इसलिए तुरंत आकर नहाना चाहिए जिससे वह कीटाणु आपके घर में न फैलें। इसके साथ ही आपके और परिवार के किसी सदस्य की सेहत पर बुरा अर न पड़े।

शरीर की तेल से मालिश
हमारें शरीर को तेल की अधिक मात्रा में जरूरत होती है, क्योकि इसी से हमारा शरीर चमकदार और सेहतमंद बनता है। इसलिए सप्ताह में एक दिन जरूर तेल से मालिश करनी चाहिए, लेकिन साथ में इस बात का ध्यान भी रखना चाहिए कि तेल मालिश के बाद तुरंत नहा ले। ऐसा करने से आपके शरीर की पूरी गंदगी बाहर निकल जाएगी जिससे आपकी त्वचा चमकदार और सेहतमंद हो हो जाती। इसके साथ ही मालिस करने के तुरंत बाद स्नान करे।

बाल कटवाने के बाद
आचार्य चाणक्य ने बताया कि जब हम अपने बाल कटवाते है तो वह हमारे शरीर में छोटे-छोटे बाल चिपक जाते है जो बिना नहाए नहीं हट सकते है। इसलिए हमें नहाना जरुर चाहिए। जिससे हमें सेहत संबंधी कोई भी समस्या न हो। और बाल हमारे शरीर से हट जाएं।
