सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने राज्य सरकारों के लिए कम किए वैक्सीन के दाम, जाने अब क्या होगी नई कीमत

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 28अप्रैल। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इडिंया (SII) ने राज्यों के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत कम करने का फैसला लिया है। आज कंपनी के सीईओ अदार पूनावाला ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा- कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की तरफ से राज्यों को दी जाने वाली वैक्सीन की कीमत 400 रुपए से घटाकर 300 रुपए प्रति डोज करता हूं। नई कीमत तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इससे राज्यों को हजारों करोड़ रुपए की बचत होगी। इससे और ज्यादा लोगों को टीका लग पाएगा और अनगिनत जिंदगियां बचाई जा सकेंगी।

बता दें कि कोरोना के खिलाफ जंग में डीसीजीआई ने जनवरी में दो वैक्सीन्स को इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी थी। इसमें एक सीरम की कोविशील्ड है और दूसरी भारत बायोटेक की देसी कोवैक्सीन। शुरुआती समय में केंद्र सरकार को सीरम ने एक डोज 250 रुपये की उपलब्ध करवाई, जिसके बाद इसकी कीमत घटाकर 150 रुपये कर दी गई। वहीं, जब एक मई से 18 साल से अधिक उम्र वाले लोगों के टीकाकरण का ऐलान किया गया, तब सीरम और भारत बायोटेक ने नए दाम घोषित किए। सीरम अब 300 रुपये में राज्य सरकारों और 600 रुपये में प्राइवेट अस्पतालों को टीका देगा। भारत बायोटेक कोवैक्सीन की एक डोज 600 रुपये में राज्य सरकारों को देगा, जबकि प्राइवेट अस्पतालों के लिए यह कीमत 1200 रुपये तय की गई है।

 

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.