कोरोना की सुनामी, एक दिन में मिले 3.54 लाख से ज्यादा केस और 2806 लोगों की गई जान

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 26अप्रैल। देश में कोरोना की सूनामी के कारण दहशत का माहौल है। आए दिन बढ़ रहे कोरोना के मामलें बेहद चौकाने वाले होते जा रहे है। ऐसे में अगर अब आप नही संभले तो कभी नहीं क्योंकि कोरोना के मामलें हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रहे है। जानकारी के मुताबिक रविवार को एक दिन में कोरोना के रिकॉर्ड 3,54,531 नए मामले मिले। यह किसी एक देश में एक दिन में मिले नए कोरोना संक्रमितों की विश्वभर में सर्वाधिक संख्या है। इस दौरान संक्रमण से रिकॉर्ड 2,806 लोगों की मौत हो गई। देश में एक दिन में महामारी से जान गंवाने वालों की सर्वाधिक संख्या है।

देश में कई दिनों से नए मरीजों और मौतों की सर्वाधिक संख्या दर्ज की जा रही है। यह लगातार छठा दिन है जब नए संक्रमितों की संख्या तीन लाख से अधिक रही। इसके चलते संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1 करोड़ 73 लाख 4 हजार 308 पर पहुंच गए हैं, जबकि कुल मृतकों की संख्या 1 लाख 95 हजार 116 पर पहुंच गई है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.