देव प्रयाग कीर्तिनगर जन कल्याण समिति होली मिलन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा

मसूरी/देहरादून, 25 मार्च।

देव प्रयाग कीर्ति नगर जन कल्याण समिति के फूलों की होली कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ अतिथियों व सदस्यों ने जमकर नृत्य किया। इस मौके पर वक्ताओं ने सभी को आपसी सौहार्द बनाये रखने के साथ ही होली की शुभकामनाएं दी।
कुलड़ी पार्किंग के सभागार में देव प्रयाग कीर्तिनगर जन कल्याण समिति के होली मिलन में वक्ताओं पूर्व विधायक व उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जोत सिह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, पूर्व अध्यक्ष मंड़ी परिषद उपेंद्र थापली, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष देवी गोदियाल, राज्य आंदोलनकारी सुभाषिनी बत्र्वाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल आदि ने सभी को होली की शुभ कामनाएं दी व कहा कि पहली बार मसूरी में सभी राजनैतिक दलो, सामाजिक संगठनों ने समिति के तत्वाधान में आयोजित फूलों की होली कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सामाजिक समरसता व सांप्रदायिक सौहार्द का परिचय दिया। वक्ताओं ने इसके लिए समिति का धन्यवाद किया।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष देवेंद्र उनियाल ने सभी अतिथियों का कार्यक्रम में आने पर आभार व्यक्त किया व कहा कि समिति सामाजिक सरोकारों से जुड कर समाज की सेवा व जरूरतमंदों की सेवा का कार्य कर रही है। तथा आगे भी करती रहेगी। उन्होंने समिति के सदस्यों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष आभार व्यक्त किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष देवेंद्र उनियाल ने सभी अतिथियों का कार्यक्रम में आने पर आभार व्यक्त किया व कहा कि समिति सामाजिक सरोकारों से जुड कर समाज की सेवा व जरूरतमंदों की सेवा का कार्य कर रही है।

तथा आगे भी करती रहेगी। उन्होंने समिति के सदस्यों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष आभार व्यक्त किया। भाजपा की जिला महामंत्री महिला मोर्चा अनीता सक्सेना ने होली के गीत गाकर जहां माहौल को होलीमय कर दिया वहीं प्रमिला पंवार एंव टीम ने एक से बढकर एक होली के गीत व नृत्य प्रस्तुत किए। वहीं अंत में फूलों की जमकर होली खेली गई व सभी अतिेथियों सहित मौजूद लोगों ने जमकर होली के गीतों पर नृत्य किया। कार्यक्रम का संचालन समिति के महामंत्री अजय भंडारी ने किया। मेघ सिह कंडारी, छावनी के पूर्व उपाध्यक्ष महेश चंद, छावनी पूर्व सभासद चंद्रकला सयाना, पालिका सभासद दर्शन रावत, कुलदीप रौंछेला, भाजपा महिला मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष अनीता पुंडीर, भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री सपना शर्मा, पुष्पा पुंडीर, समिति के संरक्षक बिजेंद्र पुंडीर, सीता पंवार, अनीता धनाई, कमला थपलियाल, कीर्ति कंडारी, बिजेंद्र भंडारी, सोभन सिंह मेहरा, रंजीत चैहान, पूरण जुयाल, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.