एडवोकेट आदेश यादव भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष बनाए गए

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा

फ़रीदाबाद, 25 मार्च।

फ़रीदाबाद के जाने माने समाजसेवी व एडवोकेट आदेश यादव को नंगला मंडल से भाजपा युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की एक आवश्यक बैठक सैक्टर-11 स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला ने की। इस बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा की अनुमति के बाद मण्डल अध्यक्षों, उपाध्यक्षों व महामंत्रियों की घोषणा की गई।

Renowned social worker and advocate Aadesh Yadav of Faridabad has been made the president of BJP Yuva Morcha from Nangla Mandal.जिसमें फ़रीदाबाद के एडवोकेट आदेश यादव को नंगला से भाजपा युवा मोर्चा का मण्डल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

श्री आदेश यादव फ़रीदाबाद के जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता हैं और पिछले कई वर्षों से शिक्षा क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। सम्प्रति श्री आदेश केडी ग्रुप ऑफ एडुकेशन( KD group Of education) के निदेशक भी हैं।

आदेश यादव 2013 से विभिन्न सामाजिक कारणों के लिए नव प्रयास सेवा संगठन फ़रीदाबाद से जुड़े हुए हैं- जैसे रक्तदान शिविर का आयोजन, खाद्य वितरण और व्यावसायिक नौकरियों के लिए गरीब लड़कियों की मदद करना। इतना ही नहीं इन्होंने पीएम मोदी की योजनाओं के माध्यम से कई गरीब और बेसहारा लड़कियों का विवाह कराने का कार्य भी किया है।

 

 

आदेश यादव ने मंडल अध्यक्ष कविंदर चौधरी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा को समाज सेवा के लिए अवसर प्रदान करने के लिए धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।
आदेश यादव की नियुक्ति पर नगला मंडल के अध्यक्ष श्री कविंद्र चौधरी जी ने सबका आभार व्यक्त किया।
श्री चौधरी ने कहा- छोटे भाई आदेश यादव को नंगला मण्डल भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष बनाए जाने पर मैं भाजपा शीर्ष नेतृत्व एवं सांसद चौधरी श्री कृष्णपाल गुर्जर जी, जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा जी, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा पंकज सिंगला जी का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं, एवं आदेश यादव जी को उनके उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.