दो दिवसीय जीवन कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगला देवी इण्टर कॉलेज में आयोजित

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 20 मार्च।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग जनपद देहरादून के द्वारा, शहर परियोजना के तहत दो दिवसीय जीवन कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मंगला देवी इण्टर कॉलेज में किया गया।
A two-day life skills training program was organized at Mangla Devi Inter College under the city project, by the Women Empowerment and Child Development Department, District Dehradun.
कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की नैना डोबरियाल के द्वारा किशोरियों को दैनिक जीवन शैली, हाथ धोने का सही तरीका , एनीमिया की जानकारी, योगा, व मासिक धर्म के समय स्वच्छता , पोषण व पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी दी गयी।

महिला शक्ति केंद्र की महिला कल्याण अधिकारी सरोज ध्यानी द्वारा किशोरियों को फ़ोन का सही इस्तेमाल करने का तरीका, साइबर क्राइम, 112 और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी दी गयी। उसके अलावा किशोरियों को अलग अलग कौशलों की जानकारी दी गयी जिसमें, आत्मविश्वास, समस्या का समाधान करना, बोलने की क्षमता, सुनने की क्षमता, निर्णय लेने की क्षमता आदि के बारे में जानकारी दी गयी।

बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती क्षमा बहुगुणा के द्वारा किशोरियों को नंदा गौरा योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि के बारे में जानकारी दी गयी। सुपरवाइजर रचना के द्वारा प्रधान मंत्री मातृत्व वंदना योजना की जानकारी दी गयी।

वन स्टॉप सेंटर की परामर्शदाता मीनाक्षी पुंडीर के द्वारा राष्ट्रीय महिला हेल्पलाइन 181, वन स्टॉप सेंटर योजना की जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम में किशोरियों का हीमोग्लोबिन टेस्ट, सूक्ष्म जलपान, आयरन फोलिक एसिड की टेबलेट, मास्क, कैप, किशोरी किट आदि वितरित की गई।
कार्यक्रम में क्षेत्र की आगनवाड़ी कार्यकर्ती नीलम व स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती गायत्री रावत सम्मिलित रही।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.