मसूरी में 35 वर्षीय महिला ने खाया जहर, हालत स्थिर

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा

मसूरी, 2 मार्च।

सोमवार को मसूरी में एक महिला ने जहर का खा लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के सदस्यों ने महिला को 108 एंबुलेंस  से मसूरी लंढौर कम्युनिटी हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां पर महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि देर शाम को शर्मिला पत्नी राजेन्द्र (35) सुर्मिता भवन मसूरी द्वारा जहरीला पदार्थ खा लिया था जिससे उसकी हालत खराब हो गई।  परिवार द्वारा तत्काल 108 एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया जहा पर उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। मसूरी पुलिस ने बताया कि महिला की हालत स्थिर है। जहर पीने के पीछे का कारण क्या है यह भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है ।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.