यूपी- इंडियन ऑयल ने वाराणसी में शुरू किया पहला “महिलाओं द्वारा संचालित पेट्रोल पम्प”

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
वाराणसी, 26फरवरी।
देश में पेट्रोलियम उत्पादों के सबसे बड़े खुदरा विक्रेता इंडियन ऑयल ने गुरूवार को अपने वाराणसी स्थित अजय ऑटोमोबाइल्स, बाबतपुर रोड,पेट्रोल-पम्प शुभारम्भ किया।  यह पेट्रोल-पम्प उन्होंने महिलाओं को समर्पित किया। यह पूरी तरह‘महिलाओं द्वारा संचालित पेट्रोल-पम्प’ होगा।

इस अवसर पर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के निदेशक (विपणन), श्री गुरमीत सिंहने कार्यकारी निदेशक एवं राज्य प्रमुख, उत्तर प्रदेश राज्य कार्यालय-1, डॉ. उत्तीय भट्टाचार्य की उपस्थिति में समारोह का उद्घाटन किया और महिला ग्राहकों के लिए ‘सैनिटेरी नैपकिन वेंडिंग मशीन’ एवं पिंक आईलैण्ड का उद्घाटन कर महिला ग्राहकों को समर्पित किया जो कि अपने आप में एक अनूठी पहल है।

वाराणसी में आयोजित इस अवसर पर श्री गुरमीत सिंह ने कहा कि इंडियन ऑयल अपने ग्राहकों को सदैव बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस क्रम में भारत की स्त्री-शक्ति के बढ़ते कदमों को और भी मजबूत करने की दिशा में इस पेट्रोल-पम्प को देश की महिलाओं को समर्पित किया गया है, जहाँ दिन-रात सभी प्रकार की सेवाओं का संचालन विशेषकर महिलाओं द्वारा ही किया जाएगा। इससे महिला ग्राहकों को विशेष और बेहतर सेवा दे पाने में हम सफल होंगे, ऐसी हम आशा करते हैं।

महिला सशक्तिकरण के प्रति इंडियन ऑयल की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए श्री सिंह ने कहा कि पेट्रोल-पम्प की अन्य सुविधाओं के साथ यहाँ सैनिटेरी नैपकिन वेंडिंग मशीन भी लगायी गई है। इससे यदि यात्रा कर रही महिलाओं को राहत मिलती है, तो इंडियन ऑयल का यह कदम भी सार्थक होगा और इसके लिए हम निरन्तर प्रयासरत रहेंगे। इस अवसर पर उन्होंने पम्प पर कार्यरत महिला-कर्मचारियों एवं उपस्थित महिला ग्राहकों को भी सम्मानित किया। महिला प्रतिनिधि के रूप में श्री सिंह की पत्नी श्रीमती बलजीत कौर एवं डॉ. भट्टाचार्य की पत्नी श्रीमती आलोका भट्टाचार्य इस अवसर पर उपस्थित रहीं और उन्होनें शेष उपस्थित महिलाओं को प्रेरित किया।

इस अवसर पर निदेशक (विपणन), श्री गुरमीत सिंह ने ‘स्पिन एन विन’ बिक्री अभियान का भी शुभारम्भ किया जो कि वर्तमान में वाराणसी के 18 इंडियन ऑयल पेट्रोल-पम्पों पर लागू है। इस अभियान के अन्तर्गत चार पहिया वाहनों में1000 रुपए अथवा दो-पहिया वाहनों में 300 रुपए या अधिक मूल्य के पेट्रोल की खरीद पर ग्राहकों को स्पॉट पर ही रोचक उपहार जीतने का अवसर मिलेगा। यह योजना 31 मार्च, 2021 तक वैध रहेगी।

इस अवसर पर श्री सुब्रत कर, मुख्य महाप्रबंधक (खुदरा बिक्री); श्री अमित चौधरी, महाप्रबन्धक (खुदरा बिक्री); श्री दीपक कुमार सिन्हा,सीडीआरएसएम,वाराणसी डीओ; श्री सुबोध कुमार,वरिष्ठ प्रबन्धक(खुदरा बिक्री), वाराणसी डीओ और अन्य अधिकारीगण तथा वाराणसी के इंडियन ऑयल के डीलर बन्धु भी उपस्थित थे।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.