अगर शिरडी साईं मंदिर जाने की कर रहे है तैयारी तो जान लें महाराष्ट्र सरकार के नए नियम और समय

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 25फरवरी।
देश में एक बार फिर से कोरोना महामारी अपने चरम सीमा पर है। कोरोना के सबसे ज्यादा मामलें महाराष्ट्र में देखने को मिल रहे है। जिसे देखते हुए महाराष्ट्र में कई जगह लॉकडाउन भी लगाया गया है। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में लगभग 6 हजार से ज्यादा मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है। कोरोना के इन बढ़ते हुए मामलों को देखकर महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने शिरडी के साई बाबा मंदिर में दर्शन को लेकर एक बड़ा फैसला किया है।

शिरडी के साई बाबा के मंदिर में दर्शन के समय मे बदलाव किए गए हैं। संस्थान की तरफ जो नये समय जारी किया गया है कि उसके अनुसार सुबह के 6.00 बजे से रात के 9.00 बजे तक ही भक्त बाबा के दर्शन कर सकेंगे। साई बाबा की रात के 10.30 पर होने वाली सेज आरती और सुबह के 4.30 पर होने वाली काकड़ आरती में भक्त शामिल नहीं होंगे।
भक्तों के दर्शन में बदलाव का कारण कोरोना के खतरे को देखते हुए इलाके में लगाया जाने वाला नाईट कर्फ्यू है। जैसा कि शरिड़ी में रात 10.00 बजे से सुबह के 5.00 बजे तक नाईट कर्फ्यू लागू है। ये नाइट कर्फ्यू आने वाली 15 मार्च तक लगाया गया है। इसके साथ ही दर्शन की कतार में लगने वाले रोजाना 150 से 200 भक्तों के रैंडम कोरोना टेस्ट किए जाएंगे।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.