समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 22फरवरी।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए कल यानी 23 फरवरी मंगलवार को अंतिम डेट है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए अभी तक आवेदन नहीं किए हैं, वे SECR की आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत संगठन में 26 पदों को भरा जाएगा।
इन पदों पर उम्मीदवार 23 फरवरी, 2021 तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://secr.indianrailways.gov.in/ पर क्लिक करके इन पदों (Indian Railway Recruitment 2021) पर आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://secr.indianrailways.gov.in/uploads/files/1611295118372-Sports%20Eng.pdf के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं।
आवेदन करने की तिथि: 23 जनवरी, 2021
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 23 फरवरी, 2021
योग्यता मानदंड
लेवल 2 और 3: उम्मीदवारों को गैर-तकनीकी पदों के लिए कक्षा 12वीं और तकनीकी पदों के लिए ITI के साथ कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए.
लेवल 4: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए।
लेवल 5: किसी भी विषय या समकक्ष में ग्रेजुएट होना चाहिए.
उम्मीदवारों का चयन खेल के परीक्षणों के प्रदर्शन और दस्तावेजों के सत्यापन द्वारा प्राप्त कुल अंकों के आधार किया जाएगा. अंकों का वितरण स्पोर्ट्स स्किल के लिए 40 अंक, फिजिकल एफिशिएंसी और निशान के दौरान कोच का अवलोकन, मानदंड के अनुसार मान्यता प्राप्त स्पोर्ट्स उपलब्धियों के मूल्यांकन के लिए 50 अंक और शैक्षिक योग्यता के लिए 10 अंक होंगे।
उम्मीदवारों को अन्य श्रेणी के लिए 500 रुपये का भुगतान करना होगा और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 250 / – रुपये का भुगतान करना होगा।