गाजियाबाद: अपर जिला जज-9 ने किया सुसाइड, आवास में लटका मिला शव

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
गाजियाबाद,29जनवरी।

उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद के अपर जिला जज-9 ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल सुसाइड करने की वजह का पता नहीं चल पाया है।

बता दें कि जिला एवं सत्र न्‍यायाधीश योगेश कुमार का शव उनके आवास में फंदे पर लटका मिला है। पुलिस इसे आत्‍महत्‍या का मामला बता रही है। जज योगेश कुमार अपर जिला एवं सत्र न्‍यायालय के कोर्ट संख्‍या-9 में तैनात थे। जानकारी के अनुसार, उनका आवास शहर के सिहानी थाना गेट में है और यहीं पर उनका शव पाया गया है।
सुबह 9 बजे मामले की जानकारी होने पर अन्य जज उन्हें यशोदा अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.