पराक्रम दिवस के अवसर पर बोली भाजपा सांसद साक्षी महाराज, नेताजी को कांग्रेस ने मरवाया

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 24 जनवरी।

भाजपा सांसद साक्षी महाराज आए दिन अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहती हैं। इस बार फिर उन्होंने विवादित देते हुए कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सुभाष चंद्र बोस को मार दिया। उन्होंने कहा कि मेरा आरोप है कि सुभाष चंद्र बोस की कांग्रेस पार्टी ने हत्या करवा दी क्योंकि न ही महात्मा गांधी और न ही पंडित जवाहरलाल नेहरू उनके सामने टिक सके थे।

दरअसल साक्षी महाराज ने पराक्रम दिवस के अवसर पर नेताजी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थित हुई जहां उन्होनें यह बयान दिया।

गौरतलब है कि 18 अगस्त 1945 को विमान हादसे में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु हुई थी ऐसा बताया जाता रहा है. लेकिन जब भारत सरकार ने 3 कमेटियों को नेताजी की मौत की जांच करने के लिए बनाई तो 2 कमेटियों ने विमान हादसे में मौत की पुष्टि की लेकिन एक कमेटी ने इस थ्योरी को झुंठला दिया और कहा कि नेताजी विमान हादसे के बाद भी जिंदा थे। नेताजी की मौत अब भी रहस्य का विषय बनी हुई है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.