भारतीय सीमा में घुसा था चीनी सैनिक, पकड़ा गया तो करने लगा बहाने

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
बीजिंग,9जनरवी।

आज शुक्रवार की सुबह लद्दाख में वास्‍तविक नियंत्रण रेखा के करीब एक चीनी सैनिक पकड़ा गया जो भारतीय सीमा के भीतर पैंगोंग त्‍सो झील के दक्षिण में पीपुल्‍स लिबरेशन आर्मी का सैनिक घूम रहा था। वहां तैनात भारतीय सैनिकों ने उसे पकड़ लिया। पकड़े गए चीनी सैनिक ने पूछताछ में बताया कि वह अपना रास्ता भटक कर आ गया था।

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार सैनिक के साथ स्थापित मानदंडों के तहत व्‍यवहार किया जा रहा है। सेना मामले की जांच कर रही है। यदि जांच में चीनी सैनिक के रास्‍ता भटकने वाली बात सच साबित हो जाती है तो औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे वापस चीन भेज दिया जाएगा।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.