समग्र समाचार सेवा
वाशिंगटन,6जनवरी।
अमेरिका और चीन के बीच चल रहे तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को एक और बड़ा झटका दिया है। ट्रंप ने चीन की आठ सॉफ्टवेयर ऐप से लेनदेन पर प्रतिबंध लगाने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसमें वीचैट पे और जैक मा के एंट ग्रुप का अलीपे भी शामिल है।
ये सभी ऐप चीनी कंपनियों से जुड़े हुए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि इनके जरिए उपयोगकर्ताओं का डाटा चीन की सरकार तक पहुंच रहा है। यह आदेश 45 दिन के बाद प्रभावी होगा। इसके ठीक एक हफ्ते पहले ट्रंप व्हाइट हाउस से जा चुके होंगे और उनकी जगह जो बाइडन कमान संभाल लेंगे।
बता दें कि इससे पहले भी अमेरिका ने चीनी एप पर प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए थे। इसमें बाइटडांस का वीडियो एप टिकटॉक शामिल था।