सिडनी टेस्ट के लिए टीम इंडिया घोषित, जानें कौन हुआ बाहर!

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 6जनवरी।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई टीम इंडिया ने तीसरे टेस्ट मैच के लिए अपने प्लेइंग XI की बुधवार को घोषणा कर दी है. इस दौरे पर टेस्ट टीम में पहली बार उपकप्तान बनाए गए स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा की वापसी हुई है. इसके अलावा युवा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी अपना डेब्यू करेंगे।

इस फास्ट बोलर को उमेश यादव के चोटिल होने के बाद टीम में जगह दी गई है. वहीं रोहित की एंट्री के लिए ओपनिंग बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को बाहर होना पड़ा है।

पिछली बार ऑस्ट्रेलिया के दौरे से ही अपने टेस्ट जीवन की शुरुआत करने वाले मयंक अग्रवाल इस दौरे पर अब तक खेले 2 टेस्ट मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे. पहले टेस्ट में उन्होंने 17 और 9 रन का योगदान दिया था, जबकि दूसरे टेस्ट में वह 0 और 5 रन ही बना पाए. रोहित शर्मा पहले 2 टेस्ट के लिए अपनी ग्रोइन इंजरी चोट और ऑस्ट्रेलिया में क्वॉरंटीन नियमों के कारण टीम से नहीं जुड़ पाए थे. अब रोहित की वापसी के बाद उनका शुबमन गिल के साथ ओपन करना तय है।

भारतीय टीम:- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रोहित शर्मा, शुबमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (WK), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और नवदीप सैनी

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.