राजनीति के मैदान में उतरें पूर्व भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन…

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
चेन्नई, 30दिसंबर।
भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे लक्ष्मण शिवरामकृष्णन अब राजनीति के मैदान में उतर गये हैं। जी हां लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने आज भाजपा की सदस्यता ले ली है। भाजपा नेताओं ने चेन्नई में लक्ष्मण शिवरामकृष्णन को बीजेपी में शामिल कर सदस्यता दिलाई।

बता दें कि गेंदबाज लक्ष्मण शिवरामकृष्णन भारतीय क्रिकेट टीम में लेग स्पिनर और कमेंटेटर भी रहे हैं। 54 साल के लक्ष्मण को शिवा या एलएस के रूप में जाता था। लक्ष्मण ने टेस्ट में 28 अप्रैल 1983 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ डेब्यू किया था। अपना आखिरी टेस्ट मैच 1986 में ऑस्ट्रेलिया के साथ खेला था।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.