JDU के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रामचंद्र प्रसाद सिंह…

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
पटना, 27दिसंबर।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने बेहद करीबी रामचंद्र प्रसाद सिंह उर्फ RCP सिंह को अब JDU की कमान सौंप दी है। यानि आज से आरसीपी सिंह जदयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। नीतीश कुमार ने अपना उत्तरदायित्व आज उन्हें सौंप दिया है।

नीतीश कुमार ने खुद इस बारे में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्ताव रखा जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया है और आरसीपी सिंह को जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

नीतीश कुमार के इस फैसले से सब हैरान है क्योंकि वे 2022 तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर रह सकते थे। माना जा रहा है कि बिहार विधानसभा में सीटों के मामले में BJP के बड़े भाई की भूमिका में आने से नीतीश असहज थे, लेकिन वो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं. ऐसे में अगर वो कोई कड़ा फैसला लेते तो उनपर बतौर मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के चलते गठबंधन धर्म की मर्यादा का सवाल उठ सकता था. शायद इसीलिए नीतीश ने ये मास्टर स्ट्रोक खेल दिया है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.