कोरोना वायरस: महाराष्ट्र के बाद अब कर्नाटक में भी नाइट कर्फ्यू लागू

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23दिसंबर।
कोरोना महामारी को देखते हुए कर्नाटक की येदियुरप्पा सरकार ने कर्नाटक में रात के समय नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। यह कर्फ्यू आज यानी से लागू होगा और 2 जनवरी की रात तक लागू रहेगा।
बता दें कि इस कर्फ्यू की अवधि 8 घंटे की होगी, यानी रात के 10 बजे से सुबह के 6 बजे तक कर्नाटक में नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।

कर्नाटक सरकार ने कहा कि जो भी भी बाहर से यात्रा करके आएगा, उसकी स्वास्थ्य चेकिंग एयरपोर्ट पर ही की जाएगी। हमें फिलहाल और ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है। सरकार ने डेनमार्क, ब्रिटेन, और नीदरलैड से आने वाले लोगों के लिए 14 दिनों का क्वारंटीन अनिवार्य कर दिया है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.