भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह का निधन..

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
गोंडा,17 दिंसबर।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह का गुरुग्राम स्थित एक अस्पताल में बुधवार रात निधन हो गया। वह 75 साल के थे।इससे पूर्व, बीते पांच दिसम्बर को पीजीआई लखनऊ में उनकी पत्नी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरोज रानी सिंह का भी निधन हो गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने पूर्व सांसद सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

जानकारी के मुताबिक उनकी पत्नी एवं बेटे कुछ दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उन्हें लखनऊ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते पांच दिसम्बर को उपचार के दौरान उनकी पत्नी का निधन हो गया था। उन्होंने बताया कि सिंह बाद में कराई गई जांच में संक्रमणमुक्त पाए गए थे, लेकिन तबियत खराब होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए गुरुग्राम स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.