समग्र समाचार सेवा
कौशाम्बी, 8 दिसंबर।
कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर अपने संसदीय क्षेत्र के सिराथू विधानसभा विधानसभा के सैनी में ननकू प्रधान जी के बेटी की शादी में सम्मलित हुए।
यहां वे मंझनपुर विधानसभा के भड़ेसर में रमेश पाल प्रधान जी के बेटी के विवाह में भी शामिल हुए। इसके साथ ही वे अपने दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए-
– अपने संसदीय क्षेत्र कौशाम्बी के चायल विधानसभा में शिवाकांत मिश्रा जी के बेटे के तिलकोत्सव में सम्मलित हुए।
– सांसद विनोद सोनकर ने अपने संसदीय क्षेत्र के सरायअकिल मे शिक्षक एवमं स्नातक एमएलसी के चुनाव के बूथ पर जाकर भाजपा कार्यकर्ता साथियों से मुलाकात की।
-. सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि भाजपा त्रिपुरा प्रदेश प्रभारी के रुप में दो दिवसीय प्रवास पर आज राज्य अतिथिगृह अगरतला पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा० माणिक साहा जी, मा० साांसदगण, मा० मंत्रीगण, मा० विधायकगण एवं हजारो कार्यकर्ता साथियों द्वारा किए गए स्वागत से अभिभूत हूं। आप सभी का हृदय से आभार।
-सांसद विनोद सोनकर ने अपने त्रिपुरा प्रवास के पहले तीन देश के 51 सिद्ध शत्रिपीठों में एक मॉ त्रिपुरा सुन्दरी जी का दर्शन एवं पूजन कर राष्ट्र कल्याण हेतु प्रार्थना किया।
-सांसद विनोद सोनकर ने त्रिपुरा के जिला गोमती, आर० के ० पुर मण्डल, बुथ संख्या 11 के बूथ अध्यक्ष श्री जयन्त देबनाथ जी के घर दोपहर का भोजन किया और पूरे परिवार द्वारा दिये गये सम्मान व स्नेह के लिए विशेष आभार व्यक्त किया।
– सांसद विनोद सोनकर ने त्रिपुरा प्रवास के प्रथम दिवस पर भाजपा के त्रिपुरा प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, माननीय सांसदगण, माननीय विधायकगण एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता साथियों की परिचय बैठक को संबोधित किया। बैठक में माननीय मुख्यमंत्री श्री विपलाब कुमार जी, माननीय उपमुख्यमंत्री श्री कुमार जिसनु देव बर्मन जी एवं माननीय प्रदेश अध्यक्ष डा० माणिक साहा जी ने स्मृत्रि चिन्ह एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया।
-त्रिपुरा के भाजपा प्रदेश कार्यालय अगरतला में भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों, सभी मोर्चे के अध्यक्षों, प्रकोष्ठ प्रभारियों एवमं आयोग/निगम के अध्यक्षों के संगठननात्मक विषयों पर चर्चा की।