नीरज चोपड़ा ने भुवनेश्वर में शुरू की ट्रेनिंग

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
भुवनेश्वर, 6 दिसंबर

टोक्यो ओलम्पिक के लिए भारतीय उम्मीद नीरज चोपड़ा ने अन्य भाला फेंक एथलीटों के साथ भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में एक महीने की लम्बी ट्रेनिंग शुरू कर दी है।

भारत के भाला फेंक एथलीटों नीरज, शिवपाल सिंह और अनु रानी ने शुक्रवार से यह ट्रेनिंग शुरू की है। उनके साथ कोच युवे हान और डॉ क्लॉस हैं। इस ग्रुप में दो अन्य एथलीट रोहित यादव और राजिंदर सिंह हैं।

नीरज ने कहा कि वह यहां ओलम्पिक 2021 के लिए ट्रेनिंग कर रहे हैं। कलिंगा स्टेडियम वही जगह है जहां उन्होंने 2017 की एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने टोक्यो ओलम्पिक में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.