पंजाब में Double Murder, मां-बेटे को गोली मारकर शख्स ने उतारा मौत के घाट- आरोपी गिरफ्तार

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
मुक्तसर , 6 दिसंबर

मुक्तसर में मलौट के नजदीक स्थित गांव सरांवां बोलदां में एक शख्स ने आज सुबह अपनी पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के अनुसार सतनाम सिंह पुत्र प्रकाश सिंह ने आज सुबह पत्नी रुपिंदर कौर और पुत्र अमर जंग सिंह (25) को गोली मार दी। घटना के बाद दोनों ने मौके पर दम तोड़ दिया।

वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर मां-बेटे के शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक यह पता नहीं चल सका है कि आखिर आरोपी ने ऐसा कदम क्यों उठाया।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.