हादसे में एक युवक की मौत, दो घायल

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
सतना, 5 दिसंबर

मध्यप्रदेश के सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र में कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कल शाम एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक बसस्टैंड की ओर जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रही कार से टकरा गये। इस हादसे में बाइक सवार रोहित गुजराती (26) की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दो साहिल मंसूरी (21) और अंकित सांकेत (18) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.