जानें, करवा चौथ पर क्यों दिया जाता है चंद्रमा को अर्घ्य

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

करवा चौथ… सुहागिन महिलाओं के लिए सौभाग्य का प्रतीक है। इस अवसर पर महिलाएं बिना अन्न-जल ग्रहण किए व्रत करती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस दिन चंद्रमा की पूजा का विशेष महत्व है। चंद्र दर्शन के बाद ही सुहागिन महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं। चंद्र पूजन के बिना करवा चौथ का व्रत पूरा नहीं होता है।

जैसा कि हमने आपको बताया करवा चौथ पर महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं और रात के समय चंद्र दर्शन के बाद ही व्रत खोलती हैं। करवा चौथ में चंद्र देव की आराधना का महत्व विशेष होता है। शास्त्रों के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि अगर चंद्र देव की उपासना की जाए तो इससे दीर्घ आयु और पति-पत्नी के बीच प्रेम में वृद्धि होती है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.