समग्र समाचार सेवा
धार, 2नवंबर।
धार जिले की बदनावर विधानसभा उपचुनाव के लिए 3 नवम्बर को चुनाव होना है। इससे पहले रविवार रात तिलगारा के निकट भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गाड़ियां आमने सामने आ जाने से विवाद हो गया। विवाद में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। इस झगड़े में भाजपा के 6 कार्यकर्ताओ को चोटें आई हैं जिंसमे से 2 की हालत गंभीर है। दोनो कार्यकर्ताओं ओम बना व प्रदीपसिंह को धार रेफर किया गया। है।
पुलिस ने घायल भाजपाई कार्यकर्ताओं की शिकायत पर 6 लोगो के विरुद्ध प्राणघातक हमला करने का मामला दर्ज किया है। आरोपियों में सभी काँग्रेस के नेता व कार्यकर्ता शामिल है।पुलिस ने जिनके विरुद्ध मामला दर्ज किया है उनमें कांग्रेस नेता व बदनावर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक मोदी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष निरजंनसिंह पंवार, कांग्रेस आईटी सेल जिलाध्यक्ष अश्विन पाटीदार, पूर्व पार्षद साजिद खान व 2 अन्य है जिनके खिलाफ धारा 307 व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कियागया है।