गो कोरोनो गो कहने वाले केन्द्रीय मंत्री अठावले को भी हुआ कोरोना

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
मुंबई,27अक्टूबर।
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले मंगलवार को कोरोना संक्रमित हो गए हैं। अठावले के कार्यालय ने इसकी पुष्टि की है। उन्हें एहतियात के तौर पर बाॅम्बे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उन्होंने सोमवार को ही पायल घोष को आरपीआई की सदस्यता दिलाई थी। बताया गया कि इसके बाद अठावले को कफ और वदन दर्द की शिकायत हुई थी। इसके बाद उनकी कोरोना जांच कराई गई जो पाजिटिव आई है। आपको याद होगा कि कोरोना के शुरुआती दौर में रामदास आठवले ने ‘गो कोरोना गो’ के नारे लगाकर काफी सुर्खियां बटोरी थी।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.