समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 26अक्टूबर।
हैदराबाद के ज्वैलर ने 7 हजार से अधिक हीरों को जड़कर ऐसी अंगूठी बनाई है जिसने मिसाल कायम कर दी है। इस अंगूठी का नाम गिनीज बुक में दर्ज किया गया है।
क्यों खास है ये अंगूठी
हीरों से जड़ी हर अंगूठी खास होती है पर इस अंगूठी की खासियत है इसमें लगे कई हजार हीरे। अंगूठी में कुल 7,801 हीरे लगाए गए हैं, जो विश्व रिकॉर्ड बन गया है. अंगूठी फूल के आकार की है। इसका नाम ‘द डिवाइन -7801 ब्रह्म वज्र कमलम’ रखा है।
इस अंगूठी को हैदराबाद के डायमंड व्यापारी कोट्टि श्रीकांत ने बनाया है। कोट्टि ने इस अंगूठी को हिमालय में पाए जाने वाले दुर्लभ फूल ब्रह्मकमल से प्रेरित हो बनाया है।
गिनीज बुक ने किया वीडियो शेयर
इस अंगूठी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. गिनीज बुक ने भी इसके मेकिंग का वीडियो अपने फेसबुक पर शेयर किया है. लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे है।
