ब्रिट्रेन के वैज्ञानिक ने किया दावा, वैक्सीन आने के बाद भी खत्म नहीं होगा कोरोना

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,20अक्टूबर।
जहां एक तरफ कोरोना वैक्सीन का पूरी दुनिया इंतजार कर रही है, वहीं ब्र‍िटेन सरकार के एक प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार के दावे ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। ब्र‍िटेन सरकार में वैज्ञानिक सर पैट्रिक वलांस के कहा कि कोरोना वायरस की वैक्सीन से भी पूरी तरह खत्म नहीं होगा। संभव है कि मौसमी फ्लू की तरह आने वाले वर्षों में इसके संक्रमण के मामले सामने आते रहें। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि कोरोना वैक्सीन से संक्रमण प्रसार की संभावना जरूर कम होगी। लोगों को गंभीर बीमार पड़ने से बचाया जा सकेगा।

वैज्ञानिक सर पैट्रिक वलांस ने ब्रिटेन के सासंदों की एक कमेटी को जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता कि अगले वर्ष कम से कम वसंत से पहले आमजन के लिए वैक्सीन उपलब्ध हो पाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में कोरोना वायरस का इलाज हर सर्दी में होने वाले फ्लू की तरह ही होगा। यह संभावना नहीं है कि स्टरलाइज़िंग वैक्सीन के साथ कोरोना वायरस समाप्त हो जाए।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.