मुंबई के अधिकतर इलाकों में बहाल की गई बिजली आपूर्ति

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
मुंबई,12 अक्टूबर।

ग्रिड फेल होने के कारण सुबह से ठप पड़ी मुंबई ने अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कुछ इलाकों में बिजली आ चुकी है, सुबह से ठप पड़ी ट्रेन सेवा को भी बहाल कर दिया गया है। आपातकालीन सेवाओं जैसे अस्‍पतालों में बिजली की सप्‍लाई चालू कर दी गयी है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने बताया कि मुंबई में बिजली की आपूर्ति को काफी हद तक बहाल कर दिया गया है, 2000 मेगावाट में से लगभग 1900 मेगावाट बहाल हो गयी है, शेष जल्द ही बहाल हो जाएगी। राष्ट्रीय ग्रिड ठीक है, समस्या राज्य ग्रिड के कुछ हिस्सों में थी।

मुंबई में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने कहा है कि कलवा-पद्घे बिजलीघर के सर्किट- 2 में एक तकनीकी गड़बड़ के कारण ठाणे और मुंबई के बीच के क्षेत्र बिजली कटौती का सामना कर रहे हैं। हमारे कर्मचारी इस पर काम कर रहे हैं और एक घंटे या 45 मिनट में बिजली बहाल कर दी जाएगी।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.