पाकिस्तान के हेड कोच मिस्बाह के एक साल के प्रदर्शन की होगी समीक्षा- वसीम खान

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
कराची, 8अक्टूबर।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू श्रृंखला से पहले राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिसबाह उल हक के एक साल के प्रदर्शन की समीक्षा करेगा। पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान ने मीडिया से कहा कि वह और चेयरमैन एहसान मनी जल्द ही मिसबाह के साथ बैठक करके उनके प्रदर्शन के बारे में चर्चा करेंगे।

वसीम खान ने कहा कि हम उनसे भविष्य की योजनाओं, विशेषकर जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी घरेलू श्रृंखला के बारे में भी पूछेंगे कि उनकी युवा खिलाड़ियों को इस टीम के खिलाफ उतारने की योजना है या नहीं।
जब पीसीबी के शीर्ष अधिकारी मिसबाह से मिलेंगे तो वे उन्हें बोर्ड की नयी आचार संहिता के बारे में भी बतायेंगे जो किसी को भी बोर्ड में दो पद पर काबिज होने की अनुमति नहीं देती।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.