सड़क पर उतरकर ममता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे बीजेपी वर्कर्स

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
कोलकाता, 8अक्टूबर।

पश्चिम बंगाल में ममता सरकार और भाजपा के बीच घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा के नबन्ना चलो आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर जमकर लाठियां चलाई गईं। कार्यकर्ताओं और नेताओं पर वॉटर कैनन छोड़े गए। भाजपा का आरोप है कि वे शांति के मार्च निकाल रहे थे लेकिन उनके ऊपर पथराव किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बीच सड़क में धरने पर बैठ गए हैं।
भाजपा के प्रदर्शन को देखते हुए राज्य सरकार ने विद्यासागर सेतु और हावड़ा ब्रिज पर वाहनों के आने-जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लगाया आरोप:

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि प्रदर्शनकारियों पर यहां जमकर लाठीचार्ज किया। उनके ऊपर वॉटर कैनन का प्रयोग किया गया। भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा कि पुलिस हमारे लोगों के ऊपर लाठीचार्ज कर रही है। खिदिरपुर की तरफ से हम लोगों पर पथराव किया जा रहा है। उन लोगों के ऊपर जो लोग पथराव कर रहे हैं क्या पुलिस उन्हें नहीं देख रही?

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हम लोग लोकतांत्रित तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन ममता ने हम लोगों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन को हिंसा में बदल दिया। पुलिस के साथ आए बदमाशों ने हम लोगों पर पत्थर बरसाए।

बिना मास्क के पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के सवाल पर बीजेपी नेता कैलीश विजयवर्गीय ने कहा कि सभी कार्यकर्ता मास्क पहने हुए हैं। क्या नियम केवल हमारे लिए हैं? ममता जी हजारों लोगों के साथ प्रदर्शन करती हैं, और हमें सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ाया जा रहा है। क्या उनके लिए यह नियम लागू नहीं होते?

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.